Saturday, October 24, 2026
HomeBiharअवैध शराब अड्डा पर पुलिस छापामारी*

अवैध शराब अड्डा पर पुलिस छापामारी*


बेलागंज। एएसपी अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में पुलिस ने चाकन्द बाजार के मकान में छापामारी कर 45 लीटर देसी-विदेशी शराब,एक देसी कट्टा 8गोली एवं बाइक की बरामदगी और एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसपी अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर चाकन्द पटवा टोली के बुटैल नामक अवैध शराब तस्कर और होम डिलीवरी के मास्टर माइंड के घर में छापामारी किया गया। जहां 45लीटर अवैध देसी-विदेशी शराब, एक देसी कट्टा315बोर की आठ गोलियों के साथ बुटैल प्रसाद,रंजीत कुमार और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्तार लोगों को कोर्ट के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Most Popular

error: Content is protected !!