Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedतेज आंधी ने मचाई तबाही*

तेज आंधी ने मचाई तबाही*


बेलागंज।गुरुवार को दिन में अचानक आईं तेज आंधी की चपेट में आने से बेलागंज और चाकन्द क्षेत्रों मकानों को नुक़सान की खबर है। तेज आंधी से चाकन्द स्टेशन के पाटलिपुत्र अशोक लिलैंड  शोरूम/वर्कशॉप के छत का शेड और विभिन्न गांवों में खपरैल एवं पक्के मकान का दिवार ध्वस्त हो गए। घटना के समय अशोक लिलैंड शोरूम के नये और मरम्मत के लिए रहे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिसमें कंपनी को लाखों रुपए का नुक़सान हुआ है।तेज आंधी और हवा से शोरूम सह वर्कशॉप के शेड ध्वस्त होने के दौरान वहां पाटलिपुत्र अशोक लिलैंड कंपनी के सभी कर्मचारी भी मौजूद थे। सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए गए हैं। तुफान जैसी आईं तेज आंधी और हवा से बेलागंज और चाकन्द क्षेत्रों के विभिन्न गांवों के खपरैल और पक्का मकान भी क्षतिग्रस्त होने की खबर है। वहीं आंधी और तुफान से किसानों के आम और अन्य मौसमी फलों को काफी नुकसान पहुंचा है।आम के छोटे-छोटे फल गिर गये। आंधी के साथ बारिश से सब्जी फसलों खासकर खीरा और अन्य हरी सब्जियों पर विपरीत प्रभाव की आशंकाओं से किसानों में मायूसी है।

Most Popular

error: Content is protected !!