Thursday, December 11, 2025
HomeUncategorizedदो गांव में बकाया राशि को लेकर बिजली के जम्फर विच्छेद कर...

दो गांव में बकाया राशि को लेकर बिजली के जम्फर विच्छेद कर काटी गई दो गांव की बिजली

ओरानी एवं खभरा गांव में बकाया राशि को लेकर बिजली के जम्फर विच्छेद कर काटी गई दो गांव की बिजली ओरानी एवं खभरा गांव में विद्युत विभाग ने बुधवार को बिजली बिल बकाया को लेकर जंफर हटाकर बिजली को विच्छेद कर दिया है जिसे लेकर ग्रामीण अब परेशानी झेलने लगे हैं। विद्युत कनीय अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि ओरानी एवं खभरा गांव के जम्फर को हटाया गया है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त दोनों गांव में लाखों रुपए बकाया राशि हो गया था और लोग बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं जिसके चलते यह कार्रवाई किया गया है। वहीं, बिजली का जम्फर छोड़ा देने के बाद गांव के ग्रामीण बिजली सुविधा नहीं मिलने से अंधेरे में हैं और बिजली से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित हो गए हैं और परेशान दिख रहे हैं।

Most Popular

error: Content is protected !!