Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharनर्तकी के नाच के दौरान एक युवक को गोली लगने से हुई...

नर्तकी के नाच के दौरान एक युवक को गोली लगने से हुई मौत

कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम तुतुरखी में नर्तकी के नाच के दरम्यान एक युवक को गोली लगने से घटना स्थल पर ही मौत सोमवार – मंगलवार की दरमियानी रात हो गई। डीएसपी टिकारी सुशांत कुमार चंचल के द्वारा शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया  भेजा गया। संवाद सूत्र से मिली जानकारी अनुसार ग्राम तुतुरखी में पूर्व मुखिया बजरंगी शर्मा के घर पर उनके पौत्र के तिलक समारोह के अवसर पर आर्केस्ट्रा पार्टी के द्वारा घर के दरबाजे पर नाच गान का आयोजन किया गया था। जिसमें किसी व्यक्ति के द्वारा लगातार तीन चार फायरिंग खुशी के महौल में किया गया। जिसमें कोंच थाना क्षेत्र के ही ग्राम पाली के रहने वाले महाराज शर्मा के 26 वर्षीय पूत्र अंजनी कुमार उर्फ अग्रेस जो अपने संबंधित के यहां आया हुआ था और नर्तकियों के साथ स्टेज पर डांस कर रहा था। तभी अचानक किसी के द्वारा फायरिंग किया गया। जिससे गोली उसके कनपटी में लग गया। गोली लगते हीं युवक स्टेज पर ही गिर गया और उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मौत की खबर सुनते ही नर्तकियों समेत नाच देख रहे सभी लोग भागने लगे और अफरा तफरी का महौल कायम हो गया। घटना की खबर सुनने के उपरांत कोंच थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह व डीएसपी सुशांत कुमार चंचल दल बल के साथ घटना स्थल पर पहूंच कर मामले की तहकीकात की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया।  बताते चलें कि ग्राम पाली के महाराज शर्मा के छ: बेटी पर एक ही पूत्र था। मृतक के घर पर सूचना मिलते ही मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। माता पिता के रो – रो कर बुरा हाल हो गया है। इधर, डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने कहा कि घटना से संबंधित अभी तक किसी के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है, जांच पड़ताल जारी है।

Most Popular

error: Content is protected !!