Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedनीट मामला : आमने-सामने बैठाकर पूछताछ होगी

नीट मामला : आमने-सामने बैठाकर पूछताछ होगी

पटना। नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 13 आरोपितों को रिमांड पर लेकर शनिवार से पूछताछ शुरू कर दी है। सीबीआई ने बेऊर जेल में बंद इन सभी आरोपितों को 15 दिनों के लिए रिमांड पर लिया है। इन आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों के आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जायेगी। पटना हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सीबीआई के आवेदन पर सुनवाई करते हुए जेल में बंद 13 आरोपितों को रिमांड पर लेने की अनुमति दी थी। शनिवार को सीबीआई की टीम बेऊर जेल पहुंची। यहां आकर रिमांड से जुड़ी कागजी प्रक्रिया को पूरा किया और फिर एक साथ 13 आरोपितों को साथ लेकर पटना स्थित कार्यालय पहुंची।

Most Popular

error: Content is protected !!