Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedपुलिस ने की कार्रवाई:वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ...

पुलिस ने की कार्रवाई:वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

फतेहपुर।फतेहपुर थाना की पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक चोरी की बाइक के साथ एक युवक को दबोच ने में सफलता हासिल किया है । गिरफ्तार चोर फतेहपुर थाना के राघवाचक का रहने वाला विकाश कुमार पिता रविन्द्र यादव का पुत्र बताया जाता है। फतेहपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस नियमित वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक को रोककर सभी गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी तो उसी वक्त सामने से एक लड़का लाल गाड़ी से आ रहा था तो वह चेकिंग करते देख वह भागने की कोशिश करने लगा लेकिन चौकस जवानों ने भाग रहे उक्त चोर को दबोच ने में सफलता हासिल किया । जिससे वाहन के कागजात की मांग की गई तो पुलिस को घुमाने लगा।

कड़ाई से जैसे ही पूछताछ हुई कि उसने सभी राज उगल दिया। उसने बताया कि यह बाइक चोरी का हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए वाहन की चेचिस नंबर और इंजन नंबर की पड़ताल को लेकर परिवहन विभाग को भेजा गया है। गिरफ्तार चोर से पूछताछ के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Most Popular

error: Content is protected !!