xmtradingxmtradingxmtradingxmtradingaresbetaresbet girişaresbetyakabetyakabet girişyakabetyakabet girişsüratbetsüratbet girişsüratbetsüratbet girişatlasbetatlasbet girişatlasbetatlasbet girişteosbetteosbet girişteosbetteosbet girişsonbahis girişsonbahissonbahis güncelenbetenbet girişenbetenbet girişwinxbetenbet girişwinxbetwinxbet girişsonbahissonbahis girişkulisbetkulisbet girişkulisbetkulisbet girişaresbetaresbet girişaresbetaresbet girişenbetenbet girişenbetenbet girişyakabetyakabet girişteosbetteosbet girişteosbetteosbet girişkulisbetkulisbet girişkulisbetkulisbet girişenbetenbet girişenbetenbet girişaresbetaresbet girişyakabetyakabet girişyakabetkulisbetkulisbet girişkulisbetteosbetteosbet girişteosbetaresbetaresbet girişcasibomcasibom girişcasibom güncel girişcasibom güncelkulisbetkulisbet girişkralbetkralbet girişyakabetyakabet girişaresbetaresbet girişteosbetteosbet girişbetpipobetpipo girişwinxbetwinxbet girişcasinoroyalcasinoroyal girişoslobetoslobet girişsonbahissonbahis girişcasinoroyalsweet bonanza oynasweet bonanzasweet bonanzasweet bonanza oynasweet bonanza oynasweet bonanzapiabellacasinopiabellacasino girişroyalbetroyalbet girişlordbahislordbahis girişmasterbettingmasterbetting girişyakabetyakabet girişwbahiswbahis girişultrabetultrabet girişbetnanobetnano girişgalabet girişgalabetgalabetenbet girişenbetenbetteosbet girişteosbetteosbetpadişahbet girişpadişahbetpadişahbetatlasbet girişatlasbetatlasbetsüratbet girişsüratbetsüratbetsweet bonanza oynasweet bonanza oyna
Wednesday, January 21, 2026
HomeUncategorizedप्रशांत किशोर से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के नेता...

प्रशांत किशोर से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के नेता हुए जन सुराज में शामिल, राजद और जदयू को लगा बड़ा झटका

पटना। जन सुराज पदयात्रा के शिल्पकार प्रशांत किशोर का जन सुराज अभियान अपने चरम पर है। आम लोगों के साथ बिहार के सभी दलों के नेता भी उनके इस अभियान से जुड़ रहे हैं और प्रभावित हो रहे हैं। इसी क्रम में 25 से ज्यादा मुस्लिम समुदाय के नेता अलग-अलग पार्टियां छोड़कर जन सुराज से जुड़े हैं। कुछ दिन पहले लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल ने एक आदेश जारी कर अपने नेताओं को जन सुराज अभियान से दूर रहने की सलाह दी थी और कुछ नेताओं को जन सुराज से जुड़ने के कारण निष्कासित भी कर दिया था। इस आदेश के बाद और बड़ी संख्या में लोग जन सुराज से जुड़ने शुरू हो गए हैं।

इस कड़ी में आम लोगों के साथ ही कई दलों के राजनीतिक नेता और कार्यकर्ता जन सुराज में शामिल हो रहे हैं। हाल के दिनों में राजद, भाजपा और जदयू से जुड़े कई नेताओं ने अपने दलों से इस्तीफा देकर जन सुराज की सदस्यता ली है।

*जन सुराज से जुड़ने वाले नेताओं में शामिल हैं -*

1. मोनाजिर हसन (मुंगेर) – पूर्व सांसद जदयू, पूर्व मंत्री बिहार सरकार, पूर्व जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

2. इबरार अंसारी (भागलपुर) – पूर्व जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और राज्य उपाध्यक्ष बुनकर प्रकोष्ठ

3. नियाज़ अहमद (गोपालगंज) – पूर्व राजद राज्य पंचायतीराज प्रकोष्ठ अध्यक्ष, दो बार मुखिया

4. प्रो. रिजवान आलम खान (जमुई) – पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष (शिक्षक प्रकोष्ठ)

5. मोहम्मद इरफान (जमुई) – पूर्व जदयू प्रदेश महासचिव और पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) पूर्व जिप अध्यक्ष

6. अब्दुल मजीद (मुजफ्फरपुर) – पूर्व राजद प्रदेश उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) और प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व में चार बार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष

7. मो. जुनैद (सिवान) – पूर्व जदयू जिला महासचिव

8. मेहताब आलम (भागलपुर) – पूर्व राजद जिला महासचिव

9. अली असगर अशरफिया (सारण) – पूर्व राज्य महासचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आरजेडी

10. कैप्टन मोहम्मद ताहिर (अररिया) – पूर्व हम (सेक्युलर)राज्य महासचिव

11. शहजहां साद (अररिया) – पूर्व सपा जिला अध्यक्ष

12. सुल्ताना परवीन (सुपौल) – पूर्व कांग्रेस प्रदेश महिला महामंत्री

13. प्रो. मुसव्विर आलम (किशनगंज) – पूर्व जाप जिला अध्यक्ष

14. ज़फ़र असलम (किशनगंज) – पूर्व AIMIM प्रखंड अध्यक्ष

15. नौशाद फारूक (सिवान) – पूर्व लोजपा राज्य समिति सदस्य

16. शमीम अहमद खान (सिवान) – पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष

17. अब्बास शेख (बेतिया) – पूर्व राजद जिला अध्यक्ष

18. मोहम्मद इरफान मलिक (जमुई) – पूर्व जदयू प्रदेश सचिव

19. रहबर-ए-इस्लाम (सहरसा) – पूर्व जदयू जिला उपाध्यक्ष

20. इंतिखाब अहमद (सिवान) – पूर्व जदयू जिला उपाध्यक्ष

21. प्रो. डॉ. शहनवाज रिजवी (पूर्णिया) – पूर्व जदयू राज्य महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ

22. शहनवाज आलम (पूर्णिया) – पूर्व राजद युवा प्रदेश महासचिव

23. मंजूर अहमद (पूर्णिया) – पूर्व राज्य कांग्रेस समिति सदस्य

24. ऐनुल हक (पूर्णिया) – पूर्व जदयू जिला सचिव

25. नौशाद आलम (कटिहार) – पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष

26. मंसूर आलम (सिवान) – पूर्व जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष

27. डॉ. सरवत परवेज (पूर्वी चंपारण) – पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष

28. परवेज आलम उर्फ चून्नू (पूर्वी चंपारण) – पूर्व जदयू अनुमंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ

29. मोइन राइन (भागलपुर) – पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष, सह जिला परिषद सदस्य

30. अनवारूल हक (मुजफ्फरपुर) – पूर्व जदयू जिला महासचिव

31. आज़म हुसैन अनवर (सीतामढ़ी) – पूर्व जदयू सचिव

32. जमालुद्दीन दानिश (सीतामढ़ी) – पूर्व जदयू जिला महासचिव

33. ज़का उल्लाह ज़की (सीतामढ़ी) – पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष

34. नाज़नी नाज़ (भागलपुर) – पूर्व जदयू जिला उपाध्यक्ष

35. मोहम्मद मुस्तफा (मधुबनी) – पूर्व राजद जिला महासचिव

Most Popular

error: Content is protected !!