Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharबाराचट्टी सोभ बाजार से गुमशुदा लड़कियों को पटना से सकुशल बरामद किया...

बाराचट्टी सोभ बाजार से गुमशुदा लड़कियों को पटना से सकुशल बरामद किया गया



गया।शेरघाटी-बाराचट्टी के सोभ बाजार से लापता दो लड़की को गया पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों लड़की की सकुशल बरामदगी पटना के कदमकुआं से की गई है।
इसकी खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर की है। एसएसपी आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि बाराचट्टी थाना में लिखित आवेदन दिया गया था कि उनकी पुत्री और एक सहेली ग्राम सरवां बाजार से सोभ गई हुई थी, जो घर वापस नहीं लौटी थी। इसके बाद बाराचट्टी थाना में कांड संख्या 432/24 दर्ज कर मामले का अनुसंधान प्रारंभ किया गया और एक विशेष टीम का गठन किया गया, इसी दौरान गया रेलवे जंक्शन पर सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया था।

इसी दौरान एक युवक के साथ दोनों लड़की मर्जी से जाते हुए दिखी थी। इसी दौरान गठित विशेष टीम को सूचना मिली कि दोनों लापता लड़की कदमकुआं थाना अंतर्गत पटना के चुडी बाजार में देखा गया है। सूचना के बाद गया पुलिस पटना के कदमकुआं थाना अंतर्गत चुड़ी बाजार पहुंचकर कदमकुआं थाना की पुलिस के सहयोग से दोनों लड़की को सकुशल बरामद किया गया।

Most Popular

error: Content is protected !!