Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedबिहार पुलिस सप्ताह के तहत शेरघाटी में 4 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

बिहार पुलिस सप्ताह के तहत शेरघाटी में 4 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

शेरघाटी।बिहार पुलिस सप्ताह के अंतर्गत 27 फरवरी 2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी, शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में रंगलाल हाई स्कूल मैदान में 4 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस कर्मियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौड़ में शेरघाटी के रौशन कुमार ने प्रथम स्थान, शेरघाटी के ही रौशन कुमार ने द्वितीय स्थान, और आमस थाना के पुलिस कर्मी अशोक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस और जनता के संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल कौशल में सुधार कर करियर निर्माण के अवसर तलाशने का आह्वान किया।

इस आयोजन से युवाओं में फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!