Wednesday, April 15, 2026
HomeUncategorizedबुनियादगंज थाना के महिला पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बुनियादगंज थाना क्षेत्र स्थित...

बुनियादगंज थाना के महिला पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बुनियादगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रज्ञा भारती पब्लिक स्कूल में छात्राओं के साथ संवाद कर उन्हें महिला हेल्प डेस्क और नए आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूक किया गया।

गया।वरीय पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं एवं बच्चों के बिच महिला हेल्प डेस्क एवं नए आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूकता अभियान चलाने का आदेश दिया गया था।

उक्त आदेश के आलोक में आज  बुनियादगंज थाना के महिला पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बुनियादगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रज्ञा भारती पब्लिक स्कूल में छात्राओं के साथ संवाद कर उन्हें महिला हेल्प डेस्क और नए आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान, छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क की सेवाओं, उनके संपर्क नंबर और आपातकालीन स्थिति में उनसे कैसे संपर्क किया जा सकता है, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही, नए आपराधिक कानूनों के बारे में भी बताया गया, जिससे वे अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें।

ज्ञातव्य है कि वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और सहजता को प्राथमिकता देते हुए गया जिले में कार्यरत सभी महिला हेल्प डेस्क के संपर्क नंबर उपलब्ध कराए गए है। इसका उद्देश्य यह है कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में महिलाएं और बच्चे निसंकोच अपनी समस्या महिला पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष रख कर त्वरित सहायता प्राप्त कर सके।

Most Popular

error: Content is protected !!