टेकारी।मगध इंटरनेशनल स्कूल, टिकारी’ के सभागार में आज विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसका उद्घाटन विद्यालय के निदेशक ‘श्री सुधीर कुमार’ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूरा विद्यालय परिवार स्थापना दिवस का जश्न मनाया और प्रीतिभोज के सुस्वादु व्यंजनों का लुफ्त उठाया।
विद्यालय में 5 वर्ष से अधिक सेवा प्रदान करने वाले शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को विद्यालय-प्रबंधन द्वारा मोमेंटो एवं शाल देकर सम्मानित किया गया, जबकि वैसे शिक्षक या कर्मी जिनकी 10 वर्ष अवधि पूरी हो चुकी है, उन्हें विशेष उपहार दिए गए।
विद्यालय-प्रबंधन अपने वैसे सहयोगियों को भी भूलता नहीं जिन्होंने पूरे मनोयोग से लंबे अर्से तक विद्यालय में अपनी सेवा दी है और अपना अमिट छाप छोड़ा है। प्रेम और आत्मीयता के रंग में रंगे ऐसे दर्जनों सहयोगियों को आज के कार्यक्रम में विद्यालय -प्रबंधन द्वारा ससम्मान आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
विद्यालय स्थापना की नींव की पहली ईंट रखे जाने के साक्षी रहे ‘श्री संजय कुमार’ ने बताया कि विद्यालय के संस्थापक सह चेयरमैन ‘श्री राम नरेश शर्मा जी’ का व्यक्तित्व एवं कृतित्व ,निदेशक ‘ सुधीर कुमार’ का दूरदर्शी प्रबंधन- मार्गदर्शन,आरंभिक शिक्षकों की लगन-मेहनत और क्षेत्र के सुधी अभिभावकों के अपेक्षित सहयोग का ही सुफल है कि विद्यालय अल्प समय में विशिष्ट पहचान बनाने में सफल हुआ है। विद्यालय के निदेशक ‘ सुधीर कुमार’ ने शैक्षिक क्षेत्र में और बेहतर करने का अपना संकल्प दोहराया।आगे उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और अनुशासन ही हमारी पहचान है और इसकी शर्त पर न तो हमने पहले कोई समझौता किया है और न आगे करेंगे।
सहायक निदेशक ‘ अमित कुमार झा’ ने सभी शिक्षकों एवं सहकर्मियों को आत्मीयता से भरे सहयोग के लिए धन्यवाद कहा और कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।
