Monday, September 14, 2026
HomeBiharमातृ शक्ति जिसके साथ हो उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता :डॉ...

मातृ शक्ति जिसके साथ हो उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता :डॉ पिंकी

वज़ीरगंज में हलवाई महिला मण्डल ने किया डांडिया नाईट का आयोजन

वज़ीरगंज।वज़ीरगंज हलवाई महिला मण्डल के द्वारा शनिवार को स्थानीय वर्णवाल उत्सव हॉल में आयोजित नवरात्र डांडिया नाइट में महिला और युवतियों ने खूब मस्ती की। पारंपरिक परिधान में विभिन्न गीतों पर  डांडिया खेला गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि वज़ीरगंज जिला पार्षद डॉ पिंकी कुमारी डांडिया कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया| उद्घाटन मौके पर डॉ पिंकी कुमारी ने कहा कि मातृ शक्ति जिसके साथ हो उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता।इससे पूर्व हलवाई महिला मण्डल की अध्यक्ष नीतू गुप्ता सचिव रीना आनंद ने मुख्य अतिथि डॉ पिंकी कुमारी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके बाद मां दुर्गा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। डांडिया कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और युवतियों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक नृत्य पेश किया। इस मौके पर हलवाई महिला मण्डल की कोषाध्यक्ष मीनाक्षी गुप्ता,सदस्य मिक्की गुप्ता, रूबी गुप्ता, सुलेखा गुप्ता. पूनम गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, प्रीति गुप्ता, शोभा गुप्ता सहित दर्जनों महिलाए व युवातिया मौजूद थीं।

Most Popular

error: Content is protected !!