Monday, September 14, 2026
HomeBiharवज़ीरगंज कॉलेज के व्यख्याता के निधन पर शोक

वज़ीरगंज कॉलेज के व्यख्याता के निधन पर शोक

वज़ीरगंज |वज़ीरगंज कॉलेज के  भूगोल विभाग के व्यख्याता डॉ महेन्द्र कुमार के निधन पर वज़ीरगंज कॉलेज के संबद्ध शिक्षाकर्मी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की |
संबद्ध डिग्री महाविद्यालय कर्मचारी संघ के मगध विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो नवल किशोर प्रसाद सिंह ने बताया कि दिवगंत व्याख्याता डॉ महेन्द्र कुमार वज़ीरगंज महाविद्यालय में 1994 से व्याख्याता पद पर कार्यरत थे एवं उप परीक्षा नियंत्रक का कार्य कुशलता पूर्वक संचालित कर रहें थे  | वे टनकुप्पा प्रखंड के पुनौल गांव के निवासी स्व राम पदारथ शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र थे| वे एक माह से बीमार थे जिनका  महाराष्ट्र के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था |
शोक संवेदना प्रकट करने वालो में प्रो गीता प्रसाद सिंह,प्रो सुनील कुमार, प्रो हेमंत कुमार, प्रो आशुतोष कुमार, डॉ प्रमोद कुमार, कृष्ण कुमार रंजन, प्रो आरती कुमारी,सुरेन्द्र कुमार आदि शामिल हैँ।

Most Popular

error: Content is protected !!