xmtradingxmtradingxmtradingxmtradingsonbahis girişsonbahissonbahis güncelsonbahissonbahis girişsweet bonanza oynasweet bonanza oynaaresbetaresbet girişkulisbetkulisbet girişteosbetteosbet girişatlasbetatlasbet girişsüratbetsüratbet girişcasinoroyalcasinoroyal girişenbetenbet girişhilbethilbet girişhiltonbethiltonbet girişyakabetyakabet girişbetnano girişbetnanobetnanolivebahis girişlivebahislivebahiskalebet girişkalebetkalebetrinabet girişrinabetrinabetbetticket girişbetticketbetticketpadişahbet girişpadişahbetpadişahbetcasibom güncel girişteosbetteosbet girişteosbetteosbet girişcasibomcasibom girişcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom güncel girişkulisbetkulisbet girişkulisbetcasinoroyalcasinoroyal girişbetpipobetpipobetpipo girişcasinoroyalcasinoroyal girişcasinoroyalaresbetaresbetenbetenbet girişenbethiltonbet girişhiltonbethiltonbetkulisbet girişkulisbetkulisbettrendbet giriştrendbettrendbetcasinoroyal girişcasinoroyalcasinoroyalenbet girişenbetenbetteosbet girişteosbetteosbetmetrobahis girişmetrobahismetrobahisbetosfer girişbetosferbetosferrealbahis girişrealbahisrealbahisnetbahis girişnetbahisnetbahismilosbet girişmilosbetmilosbetcasibomcasibom girişcasibom güncel girişaresbetaresbet girişkulisbetkulisbet girişteosbetteosbet girişatlasbetatlasbet girişsüratbetsüratbet girişcasinoroyalcasinoroyal girişenbetenbet girişhilbethilbet girişhiltonbethiltonbet girişyakabetyakabet girişmeritkingmeritking girişmeritking güncel girişmeritkingkulisbetbahiscasinogalabetultrabetbetoviskalebetlivebahisprizmabetprizmabetlivebahiskalebetbetovisultrabetgalabetbahiscasinokalebetkalebetyakabetyakabettrendbettrendbetrinabetrinabet
Friday, January 23, 2026
HomeUncategorizedवजीरगंज के टोठी, बरौनी एवं बैजनाथपुर गांव में  पक्की सड़क नहीं

वजीरगंज के टोठी, बरौनी एवं बैजनाथपुर गांव में  पक्की सड़क नहीं



-आजादी के सात दशक बाद भी एक अदद पक्की सड़क के लिए तरस रहें है यहाँ के ग्रामीण

-बरसात में बीमार मरीजों को ले जाना पड़ता है खटिया पर

वजीरगंज । मुख्यमंत्री ग्रामीण योजना के तहत  बिहार सभी टोलों एवं गावों को पक्की सड़क या पीसीसी के माध्यम से मुख्य सड़क से जोड़ने का दावा जा रहा है, लेकिन वज़ीरगंज प्रखंड के केनार पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत टोठी एवं वज़ीरगंज नगर पंचायत अंतर्गत दखिनगांव के बरौनी गांव  तथा बैजनाथपुर को आजतक यह सुविधा नहीं मिल पायी है|आजादी के सात दशक बाद भी यहाँ के ग्रामीण पक्की सड़क के लिए तरस रहें हैँ | टोठी गांव के ग्रामीण श्रीकांत यादव, अमृत मांझी, अनुज प्रसाद, वीरेन्द्र कुमार, भूषण मांझी, पंकज कुमार, सनोज, कपिल आदि ने बताया कि वे स्थानीय विधायक, मंत्री व जिला के आला अधिकारियों तक अपनी व्यथा आवेदन एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अर्जी देते आये हैं, लेकिन अभी तक टोठी गांव में सड़क निर्माण नहीं हुआ है। यमुनापुर से टोठी होते हुए लगभग तीन किलोमीटर फासला पर लकड़ाही आहर होते हुए टोठी पचबहीनी पोखर वाली सड़क को जोड़ दिया जाता है तो यह पथ वजीरगंज-तरवां बाईपास रोड का भी कार्य करेगा और आसपास के गांव रानी टोठी, रूदई, महदेवा, यमुनापुर व वजीरगंज आने के लिये ग्रामीणों को आसानी होगी। ग्रामीण बताते हैं कि सूखे के मौसम में कच्चे रास्ते से किसी प्रकार आवागमन होता है, लेकिन बरसात के समय दोपहिया वाहन भी गांव में नही आ पाता और मरीजों को खाट पर लादकर मुख्य सड़क तक लाया जाता है। यही हाल बरौनी एवं बैजनाथपुर गांव का है, अब बरौनी एवं बैजनाथपुर गांव वजीरगंज नगर पंचायत में शामिल हो चुका है, लेकिन पक्के रास्ते का कोई अता-पता नहीं है । स्थानीय ग्रामीण अब बस सरकारी तंत्र और जनप्रनिधियों को कोस रहे हैं और आस लगाये हैं कि जल्द ही सड़क बन जाय। केनार पहाड़पुर मुखिया पुनिता वैश्यकियार ने बताया कि उक्त रानी टोठी मार्ग को केनारचट्टी रोड से देवी स्थान तक पीसीसी का निर्माण कराया गया है, बाकी बचे पथ का भी पक्कीकरण किया जायगा, लेकिन ग्रामीण सड़क योजना से यमुनापुर तक अभी तक नहीं जोड़ा गया है। आपको बता दे कि टोठी गांव में सड़क निर्माण के लिए पुर्व पशुपालन मंत्री सह विधायक अवधेश कुमार सिंह ने ग्रामीण विकास विभाग को पत्र लिखकर टेंडर करवाया था, उसके बाद कांग्रेस के युवा नेता सह विधायक प्रत्याशी डॉ शशि शेखर सिंह ने टोठी गांव में कुछ दुरी तक मिट्टी भराई का कार्य भी किया गया था, लेकिन उसके बाद यह कार्य ठंढे बस्ते में चला गया |वज़ीरगंज नगर पंचायत के दखिनगांव के बरौनी गांव एवं बैजनाथपुर गांव में भी गांव तक की पक्की सड़क निर्माण के लिए कई वार स्थानीय विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के पास आवेदन दिया गया है लेकिन अभी तक सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि कुम्भकरनी निद्रा में सोये हुए है | वज़ीरगंज नगर पंचायत में शामिल होने के बाद भी दखिनगांव का बरौनी और बैजनाथपुर गांव आजादी के सात दशक बाद भी एक अदद पक्की सड़क के लिए यहाँ के ग्रामीण तरस रहें हैँ |पता नहीं कब कब तक जनप्रतिनिधि कुम्भकरनी निद्रा से जागते है और इसका उद्धार करते हैँ

Most Popular

error: Content is protected !!