Tuesday, October 6, 2026
HomeBiharवजीरगंज के तरवां में ज्वेलर्स दुकान में 1 लाख की चोरी

वजीरगंज के तरवां में ज्वेलर्स दुकान में 1 लाख की चोरी



वजीरगंज। वजीरगंज के तरवां बाजार में संचालित संतोष ज्वेलर्स का शटर तोड़कर चोरों ने शनिवार की देर रात एक लाख से उपर के गहने चोरी कर लिये। पीड़ित दुकानदार संतोष वर्मा ने बताया कि वे फतेहपुर अंतर्गत् नगवां गांव के रहने वाले हैं और पिछले चार वर्षों से तरवां बाजार में एक किराये का दुकान लेकर जेवर का दुकान चला रहे हैं। रविवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे बाजार में पहरा देने वाले बहादुर ने फोन करके बताया कि आपका शटर उखाड़ा हुआ है, संभवत: चोरी हुई है। जिसे सुनकर जब दुकान पहुंचे तो देखा कि चोरों ने शोकेस का शीसा तोड़ा हुआ था एवं दुकान में रखा लगभग एक किलो चांदी के जेवर एवं लगभग दस ग्राम सोना का जेवर गायब था। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस बल ने आकर मामले का जायजा भी लिया है। इस चोरी से एक लाख से उपर का नुकसान हुआ है, वहीं तोड़फोड़ के बाद चोरों ने सीसीटीवी का ड्राईव स्टोरेज को भी चुरा लिया है। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित के आवेदन अनुसार मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!