वजीरगंज । प्रखंड के पुराहॉल्ट स्थित बाबा लाईनेश्वर महादेव शिव मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने रविवार को चैता गायन का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के दर्जनों गायक व वादकों ने भाग लिया। रसदार चैता का आनंद लेने वजीरगंज विधायक विरेन्द्र सिंह भी पहुंचे एवं गायक मंडली की हौसलाफजाई की। चैत में होलै रामा के जनमियां हो रामा… आई गेलै चैता उत्पाती… पिया के भेजु पाती—- सहित दर्जनों लोकप्रिय चैता का गायन किया गया। विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति के अनुसार मौसम अनुरूप गीत लिखे व गाये जाते हैं, जिसमें चैता – चैती भी शामिल है, इन गीतों में ऐतिहासिक घटनाओं को भी पिरोया जाता है। इसके श्रवण व गायन से तन – मन शुद्ध हो जाता है। गायन मंडली में राकेश कुमार, कृष्णा सिंह, मधु सिंह, सुनिल कुमार, संतोष कुमार, रवि कुमार सहीत अढ़वां मंडली में अन्य लोग भी शामिल थे। ग्रामीणों के अलावे जिला पार्षद, वजीरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमर शंकर, पुरा के पूर्व मुखिया पारसनाथ सिंह, पैक्स अध्यक्ष मिथलेश कुमार, मनिष कुमार, पंकज कुमार सहीत अन्य दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।