Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharअधिवक्ता का चोरी गए मोबाइल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, गश्ती दल...

अधिवक्ता का चोरी गए मोबाइल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, गश्ती दल ने दौड़कर पकड़ा

गया जंक्शन पर एक अधिवक्ता का मोबाइल चुराकर भाग रहे एक अपराधी को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को आरपीएफ गया एवं जीआरपी गया कि संयुक्त टीम द्वारा भीड़ के मद्देनजर  स्टेशन प्लेटफार्म पर अपराधी गतिविधि निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या 02/03 के दिल्ली छोर के पास एक व्यक्ति को तेजी से भागते हुए देखा गया। शक होने पर गश्ती दल द्वारा उसे पकड़ा गया। जिसका नाम संजीत कुमार उम्र 18 वर्ष पिता मृत्युंजय ठाकुर पता रफीगंज अब्दुलपुर थाना औरंगाबाद जिला औरंगाबाद है। जिसकी तलाशी ली गई तो यात्री का चोरी किया हुआ एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस बीच मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया उनका नाम प्रफुल्ल कुमार है और पेशे से अधिवक्ता हूं। जिन्होंने बताया कि उनका ही मोबाइल है। इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया अधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार की लिखित शिकायत पर जीआरपी थाना में कांड दर्ज अग्रेतर कार्रवाई की गई। बरामद मोबाइल की कीमत साढ़े चार हजार रुपए आंकी गई है।

Most Popular

error: Content is protected !!