Wednesday, October 28, 2026
HomeBiharअब हमनी के जिनिगिया कैसे कटतउ ए पापा

अब हमनी के जिनिगिया कैसे कटतउ ए पापा

सड़क हादसे में नरेश पासवान की दर्दनाक मौत

आमस।आमस थाना क्षेत्र के बैदा गांव निवासी स्वर्गीय परमेश्वर पासवान के 55 वर्षीय पुत्र नरेश पासवान की सड़क दुर्घटना मे दर्दनाक मौत हो गई. बताया जाता है की नरेश पासवान टाटा मे रहकर बड़ी गाड़ी चलाया करते थे. टाटा से गाड़ी लेकर दिल्ली जा रहे थे इसी दौरान सिकंदरा कानपुर के समीप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और एक पेड़ से जा टकराई जिसमे चालक नरेश पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.मृतक के भतीजा राजेश पासवान ने जानकारी देते हुए बताया की नींद के कारण संतुलन बिगड़ा और गाड़ी पेड़ से जा टकराई. मृतक का तीन बेटी अंजलि कुमारी, नेहा कुमारी और प्रियंका कुमारी है एक बेटा प्रिंस कुमार है. मृतक की पत्नी अंजू देवी का रोरोकर बुरा हाल है. बेटी नेहा कुमारी रोरोकर बोल रही थी की ‘अब हमनी के जिनिगिया कैसे कटतऊ ए पापा’. शव का पोस्टरमार्टम कराने के बाद प्रदेश से घर लाया जा रहा है.इस दर्दनाक घटना से समूचे गाँव मे मातम पसरा हुआ है.

Most Popular

error: Content is protected !!