बेलागंज।मगध रेंज के आईजी विकास वैभव और वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने शनिवार को बेलागंज के ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहर कौआडोल पहाड़ पहुंचे। जहां अधिकारी द्वेय ने पहाड़ के तलहटी में स्थापित भगवान बुद्ध की आसनसीन आदम कद प्रतिमा और कौआडोल पहाड़ के इर्दगिर्द पहाड़ी शाखाओं में उकेरी गई आकृतियों का अवलोकन किया। कौआडोल पहाड़ पहुंचे ही आईजी विकास वैभव खुद गाईड बन गए। उन्होंने अपने साथ रहे वरीय पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी और पुलिस कर्मियों को कौआडोल की विरासती पहचान के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया। आईजी विकास वैभव ने कहा कि मैं पूर्व में भी जब एएसपी था तो इस जगह पर आ चुका हूं। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने और संवारने की जरूरत है। आईजी ने कौआडोल पहाड़ और आसपास के संरचनाओं को क्षतिग्रत होने पर नाराजगी जताते हुए पुरातत्व विभाग और पर्यटक विभाग को संज्ञान लेते हुए इस स्थल का विकाश और सौंदर्यीकरण की बात कही। मौके पर रहे संरक्षक चंद्रदेव यादव ने आईजी और एसएसपी को कौआडोल पहाड़ का इतिहास बताते हुए उक्त स्थल की संरक्षण और सौन्दर्यिकन की मांग की जिसपर आईजी ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी। इस दौरान मौके पर बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।
