Sunday, October 25, 2026
HomeBiharआर्म्स एक्ट के आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

आर्म्स एक्ट के आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

गया। जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के प्राणपुर से बेलागंज पुलिस ने एक अभ्युक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल भेजे गए युवक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है। इस पर आरोप था कि जून महीने में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। मारपीट से पूर्व कई राउंड हवाई फायरिंग की बात सामने आई थी। जिसे लेकर बेलागंज थाना में आर्म्स एक्ट के साथ साथ मारपीट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Most Popular

error: Content is protected !!