Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedइंडियन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नालंदा एवं राजगीर का किया परिभ्रमण

इंडियन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नालंदा एवं राजगीर का किया परिभ्रमण

वज़ीरगंज।प्रखंड के इंडियन पब्लिक स्कूल विद्यालय के छात्र-छात्राओं का जत्था शनिवार को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर एवं नालंदा विश्वविद्यालय देखने के लिए रवाना हुए। विद्यालय के निदेशक वीरू कुमार  ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। बच्चे अपनी आंखों से स्वयं दर्शनीय स्थलों को अवलोकन कर अनुभव प्राप्त करते हैं। बच्चों ने नालंदा विश्वविद्यालय का खंडहर एवं राजगीर का परिभ्रमण कर इसके इतिहास को जाना एवं अवलोकन किया | इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक अभिषेक कुमार, संगीता कुमारी, सीमा कुमारी, गौतम कुमार, तनु कुमारी, निशु कुमारी, पल्लवी कुमारी एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Most Popular

error: Content is protected !!