Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorizedएंबुलेंस और बुलेट बाइक में जबरदस्त टक्कर, धू-धूकर कर जला एंबुलेंस और...

एंबुलेंस और बुलेट बाइक में जबरदस्त टक्कर, धू-धूकर कर जला एंबुलेंस और बुलेट बाइक


बिहार के गया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मिलिट्री कैंप गेट संख्या 5 एम्स के नजदीक एंबुलेंस और बुलेट बाइक की टक्कर में एंबुलेंस और बुलेट बाइक धू-धूकर जल गई।

हालांकि इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। बताया जाता है कि एंबुलेंस और बुलेट बाइक में जबरदस्त टक्कर हुई जिसके बाद बाइक का टंकी फटने के बाद आग लग गई और देखते ही देखते एंबुलेंस और बाइक जलकर राख हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और घटना की जानकारी लेने में जुट गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस चालक को बाहर निकाला। हालांकि बुलेट बाइक सवार युवक और एंबुलेंस चालक बच गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!