Monday, October 26, 2026
HomeBiharएसएसपी आशीष कुमार भारती ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

एसएसपी आशीष कुमार भारती ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

प्रो0 मिथिलेश्वर सिंह वरीय संवादाता प्यारा बिहार
गया।लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर एसएसपी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित कई अन्य घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने इसी क्रम में विष्णुपद थाना अंतर्गत सूर्यकुंड घाट पर काफी समय तक खड़े रहकर वहां प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को भीड़ नियंत्रण को लेकर कई अहम निर्देश दिया। उन्होंने  घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं से भी संवाद स्थापित किया और उन्हें पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। एसएसपी के इस प्रयास से भीड़ नियंत्रण में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।श्रद्धालुओं को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाएं मिल रही है। इस व्यवस्था से सभी श्रद्धालु अत्यंत प्रसन्न नजर आए और उन्होंने गया पुलिस की प्रशंसा की। गया पुलिस की ओर से छठव्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए सेवा,सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक व्यवस्था किया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!