Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharएसबीएएन  कॉलेज, अरवल के प्राचार्य का निलंबन आइसा आंदोलन की जीत

एसबीएएन  कॉलेज, अरवल के प्राचार्य का निलंबन आइसा आंदोलन की जीत

छात्र हितों के लिए जारी रहेगा संघर्ष– आइसा


गया।अरवल के एसबीएएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मेघन प्रसाद को निलंबित करने के फैसले का स्वागत करते हुए आइसा ने इसे छात्रों की जीत बताया है।

मगध विश्वविद्यालय कुलपति के फैसले पर प्रेस बयान जारी करते हुए आइसा गया प्रभारी तारिक अनवर व आइसा नेता मो. शेरजहां ने कहा कि एसबीएएन कॉलेज, अरवल में प्राचार्य की मनमानी और नियम के खिलाफ काम चल रहा था। छात्र संगठन आइसा ने इसे लेकर कॉलेज से विश्वविद्यालय तक आंदोलन व संघर्ष किया। यह आंदोलन का ही असर है कि कुलपति को छात्र हित में यह फैसला लेना पड़ा है।

छात्र नेताओं ने कहा कि कॉलेज या विश्वविद्यालय में किसी को भी मनमानी की छूट नहीं मिलेगी। नोटिफिकेशन में भी कुलपति ने कॉलेज प्राचार्य द्वारा अनियमितता व नियम के खिलाफ जाकर काम करने की बात को स्वीकार किया है।

Most Popular

error: Content is protected !!