Saturday, October 24, 2026
HomeBiharएससी- एसटी एक्ट सहित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, गए जेल

एससी- एसटी एक्ट सहित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, गए जेल

कोंच। थाने की पुलिस ने दो वारंटी और एक एससी-एसटी एक्ट मामले में अलग- अलग स्थानों से छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कांड संख्या 608/23 के प्राथमिकी अभियुक्त नवीन कुमार ग्राम बिजहरा को एससी- एसटी एक्ट में एएसआई रामजी मुर्मू ने पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया। वहीं, दो वारंटी मुन्ना यादव एवं अरूण यादव दोनों के ग्राम अदई थाना कोंच को थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बल के सहयोग से गिरफ्तार किया और उक्त सभी को जेल भेजा गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!