Thursday, September 17, 2026
HomeBiharऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने यात्री का छूटा बैग सुरक्षित लौटाया

ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने यात्री का छूटा बैग सुरक्षित लौटाया

गया। ऑपरेशन अमानत के तहत गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ट्रेन में छूटे यात्री के पिट्ठू बैग को सुरक्षित बरामद कर सत्यापन के बाद उसके हवाले कर दिया। बैग में कपड़े और खाने का सामान था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई गई है।

आरपीएफ के अनुसार, रेल मदद के माध्यम से मिली शिकायत पर ड्यूटी अधिकारी ने यात्री से संपर्क किया। यात्री विकास हलधर, निवासी मध्यपाड़ा सेंगांगा, थाना अशोक नगर, जिला उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल ने बताया कि वह सतना से हावड़ा जाने के दौरान सासाराम स्टेशन पर पानी लेने उतरे थे। इसी दौरान ट्रेन खुल गई और उनका पिट्ठू बैग ट्रेन में ही छूट गया।

गया स्टेशन पहुंची शिप्रा एक्सप्रेस के साधारण कोच से ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों ने बैग बरामद कर पोस्ट पर सुरक्षित रखा और इसकी सूचना यात्री को दी। बाद में यात्री आरपीएफ पोस्ट गया पहुंचे और पहचान पत्र व यात्रा टिकट का सत्यापन कराने के बाद बैग सही-सलामत प्राप्त किया। बैग वापस मिलने पर यात्री ने आरपीएफ के प्रति आभार जताया।

Most Popular

error: Content is protected !!