Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedऔरंगाबाद में दो बाइको की आमने-सामने के टक्कर में एक बच्चा समेत...

औरंगाबाद में दो बाइको की आमने-सामने के टक्कर में एक बच्चा समेत सात घायल,सभी की स्थिति गंभीर 



औरंगाबाद के रिसियप थाना क्षेत्र के बड़का गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक किशोर समेत 7 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल को औरंगाबाद सदर अस्पताल में स्थानीय लोगों द्वारा भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान रिसियप थाना क्षेत्र के तेतरहट गांव निवासी नंदकिशोर यादव, संतोष कुमार यादव, अशोक कुमार यादव, नीतीश कुमार, चंदन कुमार दूसरे बाइक पर सवार रिसियप थाना क्षेत्र के मधबन गांव निवासी संदीप सिंह और रोशन सिंह के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नंदकिशोर यादव अजानियां अकोरहा से अपने घर लौट रहे थे। वही संदीप सिंह ,रोशन सिंह के साथ सुंदरगंज बाजार से अपने घर लौट रहे थे तभी दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर विसैनी उर्फ बड़का गांव के पास हो गई। ग्रामीणों के द्वारा सभी घायलों को इलाज हेतु औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया जहा डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगो की स्थिति को गम्भीर देखते हुए  बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया है


औरंगाबाद से बादशाह खान की रिपोर्ट

Most Popular

error: Content is protected !!