Tuesday, August 25, 2026
HomeUncategorizedकार ने ऑटो को मारी टक्कर, आधा  दर्जन  घायल, रेफर

कार ने ऑटो को मारी टक्कर, आधा  दर्जन  घायल, रेफर

वजीरगंज।गया-राजगीर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 82 पर वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनावां बगाही पहाड़ी के निकट बुधवार की संध्या पहर एक ऑटो को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सभी को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिये वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायलों में ऑटो चालक लालु सिंह, यात्री धनेसर मांझी, प्रतिमा देवी, पिन्टुस मांझी, किशोर चौधरी सभी बेलवे गांव के निवासी हैं। घायलों ने बताया कि वे ईश्वरपुर में टुकलाल मांझी के यहां से लौट रहे थे, ईश्वरपुर से निकलते ही बगाही मोड़ पर मुख्य सड़क पर गया से नवादा की ओर जा रहे तेज रफ्तार फॉरचुनर कार ने टक्कर मार दी। डॉ नन्दलाल प्रसाद ने बताया कि सभी का प्राथमिक उपचार  के  बाद उन्हें गया मेडिकल रेफर किया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!