Saturday, October 24, 2026
HomeBiharखटनही मोड के पास से शराब के नशे में एक युवक गिरफ्तार,...

खटनही मोड के पास से शराब के नशे में एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कोंच। आंती थाना क्षेत्र के खटनही मोड के पास से शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार कर शनिवार के दोपहर एक बजे जेल भेजा गया है। जानकारी देते हुए आंती थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि ए एस आई दशरथ सिंह खटनही मोड के पास वाहन जांच कर रहे थे तभी एक युवक शराब के नशे में आया जिसके मुंह से गंध आ रही थी और जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। पकड़े जाने पर उसकी पहचान ग्राम शीतलगढ़ निवासी मंटू कुमार उम्र 30 वर्ष पिता बिंदेश्वर शर्मा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड संख्या 92/24 दर्ज कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!