Saturday, October 24, 2026
HomeBiharखनन में संलिप्त सिपाही को एसएसपी आशीष भारती ने निलंबित कर दिया

खनन में संलिप्त सिपाही को एसएसपी आशीष भारती ने निलंबित कर दिया

गया में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर पंचायती अखाड़ा टी.ओ.पी. में तैनात सिपाही-13 भगवान दास पर खनन माफियाओं को सहयोग करने का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिपाही भगवान दास द्वारा खनन माफियाओं को अवैध खनन और परिवहन में सहयोग करने की सूचना मिलने पर SSP, गया ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भगवान दास को निलंबित कर दिया है।

इसके साथ ही, उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। SSP गया ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर किसी भी अधिकारी या कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की यह कार्रवाई अवैध खनन माफियाओं और उनके सहयोगियों के खिलाफ कठोर संदेश देने के उद्देश्य से की गई है।

गया पुलिस ने यह भी बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि खनन माफियाओं पर शिकंजा कसा जा सके।

Most Popular

error: Content is protected !!