Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorizedखलिहान में लगी आग, दो लाख का नुकसान

खलिहान में लगी आग, दो लाख का नुकसान

वज़ीरगंज।वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कारीसोवा गांव में बीते शुक्रवार की मध्य रात्रि  अचानक एक खलिहान में आग लग गई , जिससे बीस हजार धान लगा नेवारी जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान  हितनारायाण सिंह की पत्नी चन्द्ररेखा देवी ने बताया कि अचानक आग लगी और खलिहान में रखा धान का पूंज जलकर राख हो गया, जिसमें लगभग 20 हजार धान लगा नेवारी और लगभग पांच हजार धान निकाला हुआ नेवारी था। आगलगी से लगभग दो लाख रूपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर क्षेत्र के जिप सदस्य प्रतिनिधि सह कांग्रेस नेता रामाश्रय सिंह ने स्थल पर जाकर जायजा लिया एवं पीड़ित को सांत्वना देते हुए हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

Most Popular

error: Content is protected !!