Friday, October 23, 2026
HomeBiharगया के एकमात्र कंप्यूटर शिक्षक धर्मेंद्र कुमार का प्रधानाध्यापक पद पर हुआ...

गया के एकमात्र कंप्यूटर शिक्षक धर्मेंद्र कुमार का प्रधानाध्यापक पद पर हुआ चयन, बीपीएससी की प्रतियोगिता में मारी बाजी

गया।बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित उन्च्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा में धर्मेन्द्र कुमार कंप्यूटर शिक्षक, +2 जिला स्कूल गया ने सफलता प्राप्त की है। इस मौके पर विधालय के सभी शिक्षको ने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बताया कि वह 2016 में बतौर कंप्यूटर शिक्षक जिला स्कूल गया में योगदान दिए थे और तभी से पदस्थापित होकर सेवा दे रहे हैं l प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र कुमार गया जिले में एक मात्र कंप्यूटर शिक्षक हैं जिनका चयन प्रधानाध्यापक पद पर हुआ है, क्योकि उन्होंने B.ED की डिग्री सेवा में आने से पूर्व ही कंप्यूटर की शिक्षा प्राप्त कर ली थी। कंप्यूटर शिक्षक बनने के लिए B.ED की अनिवार्यता नहीं है, जबकि प्रधानाध्यापक बनाने के लिए B.ED अनिवार्य है।
धर्मेन्द्र कुमार एक शिक्षक पुत्र हैं। इनके पिता देवपति प्रसाद भी जग्गू लाल मेहता कुजापी में प्रभारी प्रधानाध्यापक रह चुके हैं और 2011 में सेवा से रिटायर हो चुके हैं। जो कि गया शहर के  बडकी डेल्हा कल्यानपुर मोहल्ले के रहने वाले हैं।

Most Popular

error: Content is protected !!