Home Bihar गया पुलिस एवं एसएसबी के संयुक्त कार्रवाई में 12 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली गिरफ्तार।
Bihar

गया पुलिस एवं एसएसबी के संयुक्त कार्रवाई में 12 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली गिरफ्तार।

Share
Share

डुमरिया के बागपुर जंगल में पुलिस बल पर नक्सली हमला कांड में संलिप्त एक आरोपी गिरफ्तार।


शेरघाटी/गया। गया वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नक्सलियों एवं अपराधियों के विरूद्ध क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर करवाई किया जा रहा है। गया वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कई कांडो में वांछित फरार चल रहे कुख्यात नक्सली अपने घर आया हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक अभियान के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमामगंज एवं डुमरिया थाना के पुलिस पदाधिकारी / कर्मी एवं एस०एस०बी० पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल कर एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा इमामगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव में छापेमारी कर कुख्यात नक्सली आदित्य भुईयां उर्फ नरेश भुईयां उर्फ कुदन के घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ के में कुख्यात नक्सली ने उक्त कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।

उन्होंने आगे बताया कि 24 जनवरी 2012 को डुमरिया थानान्तर्गत बागपुर जंगल के पास नक्सलियों के द्वारा जान मारने के नियत से एवं हथियार लुटने के नियत से एकत्रित होकर पुलिस बल पर हमला किया गया था। जिसमें कुछ पुलिस कर्मी जख्मी हो गए थे। जिसमे डुमरिया थाना कांड संख्या- 04/ 12, धारा- 147/ 148/ 149/ 341/120 (बी)/333/307/353 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट दर्ज किया गया था। उल्लेखनीय हो कि पूर्व में इस कांड में संलिप्त 08 नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है। पकड़ाए नक्सली का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। इस घटना में संलिप्त नक्सलियों की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भक्ति गीतों और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सजा कोंचेश्वर महादेव महोत्सव

कोंच (गया)। कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव...

राकेश कुमार सिंह बने गया के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

गया। न्यायिक प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राकेश कुमार सिंह को...

श्रावणी मेला के आसपास देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बेलागंज। बेलागंज थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरधारी बिगहा गांव के...

error: Content is protected !!