Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharगया पुलिस की अनोखी पहल,पूजा पंडालों के पास पढ़ाएंगे सायबर सुरक्षा के...

गया पुलिस की अनोखी पहल,पूजा पंडालों के पास पढ़ाएंगे सायबर सुरक्षा के पाठ

गया। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री आशीष भारती  के निर्देश पर गया पुलिस ने दुर्गा पूजा के सभी पंडालों में सुरक्षा के साथ-साथ साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, साइबर थाना के नेतृत्व में साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों द्वारा शहरी क्षेत्र स्थित विभिन्न पंडालों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान, पंडाल देखने आए सभी लोगों को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर अपनाए जाने वाले तत्काल उचित कदमों की जानकारी भी साझा की गई।
किसी भी तरह के साइबर अपराध का शिकार होने पर अविलंब 1930 पर कॉल कर या https://cybercrime.gov.in वेब पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराए।

Most Popular

error: Content is protected !!