Sunday, December 7, 2025
HomeUncategorizedगया पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिला बिछड़ा बृद्ध पर्यटक

गया पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिला बिछड़ा बृद्ध पर्यटक

गया। शहर के विष्णुपद थाना गया को सूचना मिली कि  कटिहार जिला से आई एक वृद्ध महिला अपने परिजन से बिछड़ गए हैं। सूचना मिलते ही, विष्णुपद थाना, गया के पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भटके हुए वृद्ध महिला के बारे में सूचना प्रसारित कराई गई।  इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप भटके हुए वृद्ध महिला को शीघ्र ही उनके परिजन से मिलाया जा सका। गया पुलिस की इस संवेदनशीलता एवं तत्परता के लिए उक्त वृद्ध महिला के परिजन ने हार्दिक आभार प्रकट किया।

Most Popular

error: Content is protected !!