Friday, October 23, 2026
HomeBiharगया-मुम्बई एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू, पहले ही दिन वेटिंग लिस्ट, गया...

गया-मुम्बई एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू, पहले ही दिन वेटिंग लिस्ट, गया के पायलट हटिया तक ले गए ट्रेन

गया से देवब्रत मंडल प्यारा बिहार संवादाता

गया।गया सहित मगध वासियों की वर्षों की आस आज पूरी हो गई। गया से मुंबई के लिए नियमित रूप से ट्रेन का परिचालन बुधवार को शुरू हो गया। पहले ही दिन इस ट्रेन में बर्थ का टोटा दिखा। यानी कि पहले ही दिन इस ट्रेन में सीट(बर्थ) वेटिंग बता रहा था। डीडीयू रेल मंडल के गया जंक्शन पर बुधवार की शाम 7 बजे से इस ट्रेन को गया के पायलट पीके सिन्हा और सहायक लोको पायलट जैनेंद्र कुमार हटिया जंक्शन तक के लिए लेकर चले। साथ में चीफ लोको इंस्पेक्टर संतोष कुमार भी हैं। गया जंक्शन से इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन के खुलने से पहले चालक दल के साथ टीआरएस और परिचालन विभाग के सभी को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर गया जंक्शन के चीफ क्रू कंट्रोलर एस. जेड. हक़ आदि उपस्थित थे।
इधर, पहले ही दिन स्लीपर कोच में प्रतीक्षा सूची 83 रहा। जबकि अन्य एसी कोच और इकोनॉमी कोच में भी यात्रियों की संख्या अच्छी रही। इस ट्रेन में जनरल कोच की संख्या चार है। इसके अलावा स्लीपर कोच की संख्या चार है और एसी-1,2 एवं 3 एवं इकोनॉमी कोच की संख्या नौ है। पहले दिन यह ट्रेन निर्धारित समय पर शाम सात बजे खुली। बता दें कि गया से प्रत्येक बुधवार को जबकि मुंबई(लोकमान्य तिलक टर्मिनल) से यह ट्रेन शुक्रवार को चलेगी।

Most Popular

error: Content is protected !!