Wednesday, October 28, 2026
HomeBiharगया में एक साथ चार अधिवक्ताओं को दी गई श्रद्धांजलि, शोकसभा के...

गया में एक साथ चार अधिवक्ताओं को दी गई श्रद्धांजलि, शोकसभा के बाद कार्य स्थगित

गया। व्यवहार न्यायालय के चार अधिवक्ताओं का निधन पिछले दिनों अलग अलग तिथियों में विभिन्न कारणों से हो गया था। इन सभी चारों अधिवक्ताओं को एकसाथ श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा का आयोजन किया गया। गया बार एसोसिएशन के केंद्रीय हॉल में आयोजित शोकसभा में सभी अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
बता दें कि 6 फरवरी को अधिवक्ता शीला कुमारी का निधन हुआ था। इसके पहले 23 जनवरी को अधिवक्ता रामजी प्रसाद, 4 जनवरी को अधिवक्ता प्रमोद कुमार वैद्य तथा 01 जनवरी को अधिवक्ता सह पूर्व वार्ड पार्षद सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार सिंह का निधन हो गया था।
गया बार एसोसिएशन के सचिव मुरारी कुमार हिमांशु ने बताया कि गया बार एसोसिएशन के सदस्य रहे दिवंगत अधिवक्ताओं को बार एसोसिएशन के सदस्यों व पदधारकों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सारे अधिवक्ताओं ने न्यायालय का कार्य स्थगित रखा।

Most Popular

error: Content is protected !!