Sunday, October 25, 2026
HomeBiharगया में चलती ट्रेन में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम आग...

गया में चलती ट्रेन में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाया

गया।गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक कोयला लदी मालगाड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रेन के 20वें बोगी से धुआं उठता देख चालक ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत ट्रेन रोकी और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया और तुरंत फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। रेलकर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पूरी तरह बुझाई नहीं जा सकी थी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कोयले में स्वतः स्फुरण के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है। कुछ देर के लिए रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेल प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है। खबर प्रेषित किए जाने तक आग बुझाने का कार्य जारी है और रेलवे की तकनीकी टीम मामले की जांच में जुट गई है।

Most Popular

error: Content is protected !!