Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedगया में मना हरियाणा में जीत का जश्न,भाजपा नेताओं ने दी बधाई

गया में मना हरियाणा में जीत का जश्न,भाजपा नेताओं ने दी बधाई

गया। हरियाणा में भाजपा की जीत और जम्मू कश्मीर में पार्टी की बड़ी सफलता पर भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू ने सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की मजबूत संगठनात्मक संरचना का नतीजा बताया। प्रेम प्रकाश चिंटू ने कहा कि भाजपा की नीतियों और विकास के एजेंडे को जनता का व्यापक समर्थन मिला है, जिसके कारण हरियाणा में पार्टी की सरकार को एक और मौका मिला है।जम्मू कश्मीर की सफलता पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वहां की जनता ने भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों और विकास की दिशा में किए गए प्रयासों को सराहा है। उन्होंने जम्मू कश्मीर की जनता के विश्वास को पार्टी की बड़ी उपलब्धि बताया और उम्मीद जताई कि इस जीत के बाद राज्य में शांति और विकास के नए अध्याय की शुरुआत होगी।प्रेम प्रकाश चिंटू ने कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इस जीत के पीछे उनके निरंतर प्रयास और जनता के समर्थन की बड़ी भूमिका  है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा अपने विजन को और आगे ले जाकर विकास के नए मानदंड स्थापित करेगी।मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा,मुकेश शर्मा ,डॉ मनीष पंकज मिश्रा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता अजय कुमार युगेश कुमार अनुज कुमार जिला महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव रंजन कुमार सिंह
जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर, जिला मंत्री बिनोद सिंह कमल सिन्हा धर्मेंद्र यादव बंदना कुमारी सुधांशु मिश्रा भुवन मोहिनी आकाश जयदेव गिरी,प्रशांत कुमार पुरुषोत्तम कुमार उपस्थित थे

Most Popular

error: Content is protected !!