Sunday, September 6, 2026
HomeBiharगया में सड़क पर चलती तेज रफ्तार बस के नीचे आकर एक...

गया में सड़क पर चलती तेज रफ्तार बस के नीचे आकर एक बुजुर्ग ने सुसाइड कर लिया. वहां मौजूद लोग ये देख कर हैरान और परेशान हैं कि आखिर इस बुजुर्ग की मजबूरी क्या थी

गया के डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी डेल्हा मुख्य सड़क मार्ग पर तेज गति से आ रही बस के नीचे आकर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने जान दे दी है. घटना को देख लोग हैरान हो गए. इस घटना में वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर डेल्हा थाना पुलिस बल ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. मामला शुक्रवार की देर शाम का है. लाइव सुसाइड का वीडियो शनिवार (29 जून) को सामने आया है.

स्थानीय लोग घटना को देख कर हैरान

मृत बुजुर्ग के शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है. वहीं लाइव सुसाइड का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि कैसे बस पूरे स्पीड में आ रही है तभी सड़क के किनारे पैदल चल रहा एक वृद्ध अचानक दौड़ कर चलती बस के बीच में जाकर जान दे देता है. स्थानीय लोग इस घटना को देख  हैरान है कि आखिर क्यों एक 50 वर्षीय बुजुर्ग चलती बस के नीचे आकर अपनी जान दे देता है और लोग कुछ कर भी नहीं पाते है कि तब तक उसकी मौत हो जाती है.

Most Popular

error: Content is protected !!