Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharगांधी मैदान गया में रावण वध, डीएम व एसएसपी ने संभाली सुरक्षा...

गांधी मैदान गया में रावण वध, डीएम व एसएसपी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था,शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जताया आभार

गया। शहर के गांधी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में  मगध आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा एवं पुलिस महानिरीक्षक  मगध क्षेत्र क्षत्रनील सिंह मुख्य अतिथि के रूप में गांधी मैदान पहुंचे। इस भव्य कार्यक्रम के दौरान, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री आशीष भारती एवं जिला पदाधिकारी त्यागरंजन एस एम स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर संभाले नजर आए।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री आशीष भारती के कुशल नेतृत्व में, गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम अत्यंत सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। विशाल जनसमूह ने उत्साह और अनुशासन के साथ इस कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री भारती ने सभी पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों, आयोजकों और उपस्थित सभी लोगों को शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Most Popular

error: Content is protected !!