Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedजदयू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

जहानाबाद जिला जनता दल (यू०) कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा के नेतृत्व में पटना से गया जाने के क्रम में स्थानीय अरवल मोड़ पर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सह उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति उमेश सिंह कुशवाहा का गगनभेदी नारों एवं फूल माला,गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत हो प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं उनके मान सम्मान के लिए जल्द ही सभी कमिटियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने के साथ साथ आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाना है। इस मौके पर प्रदेश सचिव डॉ निरंजन कुमार अम्बेडकर, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी,प्रो सुशील कुमार सिन्हा, राजू पटेल,हरेराम शर्मा, सुनीता शर्मा, अरविंद दास,शम्भू शर्मा, रिंकी मालाकार,मनोज चंद्रवंशी, फेकन चौधरी, बैजनाथ शर्मा,मुरारी यादव, कल्पनाथ पटेल,अभिजीत आनंद,जूदागी माँझी,अतिपिछड़ा अध्यक्ष अजय चौरसिया, युवा अध्यक्ष रिशव दांगी,अनुसूचित जाति अध्यक्ष धनंजय दास,अल्पसंख्यक अध्यक्ष मेराज अहमद सुद्दु,महिला अध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा, चंद्रभानु प्रसाद, रामप्रवेश कुशवाहा,विनय विद्यार्थी, विनोद केशरी,चंदन शर्मा,रविन्द्र कुशवाहा,कुंदन सिंह,राजू निषाद, सत्येन्द्र कुशवाहा,रौशन शर्मा,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!