Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedजदयू के प्रदेश महासचिव बने राकेश पासवान

जदयू के प्रदेश महासचिव बने राकेश पासवान

वजीरगंज।प्रखंड के एरू गाँव निवासी सह युवा नेता राकेश कुमार पासवान को बिहार  जदयू का प्रदेश महासचिव बनाया गया है | जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल के नेतृत्व में युवा कमेटी का विस्तार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवाहन पर किया गया, जिसमें वज़ीरगंज प्रखंड के एरू गांव निवासी युवा नेता  राकेश कुमार पासवान को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जदयू युवा के प्रदेश महासचिव बनाया गया है| नवनिर्वाचित प्रदेश महासचिव राकेश कुमार पासवान ने बताया कि जिस उद्देश्य से हमें जदयू पार्टी का एक जिम्मेदार पद का हमें कार्यभार सौंपा गया है, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सभी वरीय अधिकारियों को आभार प्रकट करते हुए वचन देता हूँ क़ि मैं निःस्वार्थ व निष्ठा पूर्वक इस पद पर रहते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करता रहूँगा| राकेश कुमार पासवान को जदयू युवा के प्रदेश सचिव बनाये जाने पर वजीरगंज प्रखंड के प्रबुद्धजनों सहित जिला एवं प्रखंड के जदयू नेताओं ने बधाई दी है|बधाई देने वालों में जदयू नेता महेश कुमार सिंह, प्रवीण मेहता, अरविन्द लोहानी, रिंकू सिंह, अरविन्द सिंह, जितेन्द्र कुशवाहा, धीरेन्द्र कुमार वर्मा आदि शामिल हैं।

Most Popular

error: Content is protected !!