Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedजदयू नेता सह विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा का अभिनन्दन समारोह आयोजित...

जदयू नेता सह विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया

बेलागंज। बेलागंज मे जदयू नेता सह विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी सभागार आयोजित कार्यक्रम में विधान पार्षद ने समर्थकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि को विकसित बिहार के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम किया है वह अतुलनीय है। बिहार जंगलराज से बाहर निकाल कर समृद्धिशाली बिहार बनाने को जिम्मेदारी बिहार की जनता नीतीश कुमार सौंपी थी उसमे शत प्रतिशत खरे उतरे हैं। वैसे मे हम सबों की जिम्मेदारी बनती है कि नीतीश कुमार के हाथो को मजबूती प्रदान करें। जदयू  समाजिक न्याय के विचार पर सबों साथ लेकर काम करती है इसी का परिणाम है कि जदयू का जनाधार तेजी बढ़ रहा है। आने बिहार विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं बल पर और जनता के आशीर्वाद से पुनः एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी इसमे कोई संशय नहीं है। प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार ने एलएलसी का अंग वस्त्र और बुके से स्वागत किया। मौके पर उतम कुशवाहा जय प्रकाश कुशवाहा विजय सिंह रामरूप चौधरी सहित बड़ी संख्या समर्थक उपस्थित थे मो0 जाहिद हुसैन।

Most Popular

error: Content is protected !!