Friday, October 23, 2026
HomeBiharजन शिक्षण संस्थान ने वज़ीरगंज में 80 महिला प्रशिक्षणार्थियों को दिया प्रमाणपत्र

जन शिक्षण संस्थान ने वज़ीरगंज में 80 महिला प्रशिक्षणार्थियों को दिया प्रमाणपत्र

वज़ीरगंज।कौशल विकास मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित जन शिक्षण संस्थान गया के वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर वजीरगंज में  मंगलवार को  सिलाई कटाई,सहायक ड्रेस मेकर तथा एंब्रॉयडरी के प्रशिक्षित महिला लाभार्थियों का मिलन  सह प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन  केन्द्र प्रभारी सह कार्यक्रम प्रभारी रविन्द्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित किया गया | इस दौरान सिलाई कटाई, सहायक ड्रेस मेकर तथा एंब्रॉयडरी का कोर्स पूर्ण करने वाली 80 महिला प्रशिक्षणार्थियों  के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया | समारोह को सम्बोधित करते हुए  कार्यक्रम पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि कौशल विकास के प्रशिक्षण से स्वरोजगार  और उधमिता विकास के साथ-साथ आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त होगा तथा बेरोजगारी  में कमी आयेगी।  उन्होंने लाभार्थियों को स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आर्थिक सामाजिक, सांस्कृतिक स्थिति में  बदलाव लाकर अपने   समाज और परिवार को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि रोजगारपरक  प्रशिक्षण से ही बेरोजगारी पर नियंत्रण किया जा सकता है।
इस मौके पर वरीय प्रशिक्षिका रंजु देवी, संगीता देवी, ई.सुमित कुमार आर्य  सहित सभी प्रशिक्षित महिला प्रतिभागी मौजूद थी।

Most Popular

error: Content is protected !!