Monday, October 26, 2026
HomeBiharडेंगू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गया नगर निगम में फॉगिंग...

डेंगू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गया नगर निगम में फॉगिंग कराया जा रहा

गया।डेंगू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गया नगर निगम की नगर आयुक्त श्रीमती अभिलाषा शर्मा  के आदेश पर डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में प्रत्येक दिन सुबह एवं संध्या फॉगिंग कराया जा रहा है। ज्ञात हो कि डेंगू एवं चिकनगुनिया के  मच्छर सूर्योदय के तुरंत बाद एवं सूर्यास्त से तुरंत पहले सक्रिय रहते हैं। नगर आयुक्त महोदया द्वारा प्रातः 6:30 बजे से 9:00 तक एवं संध्या 3:30 बजे से 6:30 बजे तक फागिंग करने का आदेश जारी किया है। वर्तमान में गया नगर निगम में वार्ड संख्या 23, वार्ड संख्या 29 ,वार्ड संख्या 30, वार्ड संख्या 33 ,वार्ड संख्या 34 एवं वार्ड संख्या 36 में डेंगू एवं चिकनगुनिया के संक्रमित मरीज पाए गए हैं।  डेंगू के मरीजों  के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आंकड़े उपलब्ध कराए जाते हैं जहां फागिंग एवं एंटी लावा का छिड़काव लगातार किया जा रहा है। नगर आयुक्त महोदया द्वारा दिनांक 5 सितंबर 2024 से प्रत्येक वार्ड में रोस्टर के अनुसार फॉगिंग कराने हेतु आदेश दिया गया । नगर आयुक्त महोदय द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने हेतु आम जनता से अपील की गई। नगर आयुक्त महोदया द्वारा बताया गया कि डेंगू के मच्छर दिन में सक्रिय रहते हैं इसलिए मच्छर भगाने की दवा एवं क्रीम का उपयोग दिन में भी करें। डेंगू के मच्छर स्वच्छ जल में ही पाए जाते इसलिए घर में बाल्टी कूलर आदि में पानी ना रखें एवं कीटनाशक दावों का छिड़काव करें। गमला, फूलदान आदि का अपनी हर दूसरे दिन बदलें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने एवं कमरे को साफ- सुथरा एवं हवादार रखें।

Most Popular

error: Content is protected !!