Friday, October 23, 2026
HomeBiharतीन हथियार तस्कर हुआ गिरफ्तार हत्यार सहित चार पहिया वाहन बरामद

तीन हथियार तस्कर हुआ गिरफ्तार हत्यार सहित चार पहिया वाहन बरामद

गया। पुलिस ने हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है वहीं पुलिस ने हथियार के साथ तीन तस्कर को भी गिरफ्तार किया है जिसके पास से एक दो नाली बंदूक,6 जिंदा कारतूस,लॉन्ग रेंज टॉर्च, मोबाइल और एक कार को जप्त किया है, जबकि एक बाइक सवार अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा,

यह कार्रवाई बेलागंज थाना क्षेत्र के मुरली हिल पहाड़ी और गिरधारी बीघा के बीच का है। बता दे की पुलिस हर दिन की तरह पेट्रोलिंग पर थी तभी एक कार और एक बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी, तभी पुलिस को देखकर सभी कार और बाइक पीछे मुड़कर भागने लगे तभी पुलिस ने पीछा किया और कार को रुकवाया, और कार कि जब तलाशी ली गई तो उसमें से एक दो नाली बंदूक ,जिंदा कारतुस सहित अन्य सामान बरामद किया गया, जबकि बाइक सवार अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा है वहीं पुलिस बाइक सवार की पहचान करने में जुटी है और पकड़े गए तीन तस्कर से भी पूछताछ की जा रही है पकड़े गए सभी हथियार तस्कर जहानाबाद जिले के रहने वाले शाहनवाज आलम, राशिद खान और छोटू खान के रूप में हुई है।

Most Popular

error: Content is protected !!