आमस।आमस थाना क्षेत्र के अकौना और शेरघाटी के लीपगंज चट्टी मोहल्ला में शनिवार को चक्रवाती तूफान ने जबरदस्त तबाही मचाई हैl कई लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैंl बताया जाता है कि करीब साढ़े दस बजे दिन में चंद सेकंड के लिए आए भयानक चक्रवाती तूफान से काफी क्षति हुई हैl एक ओर जहां दर्जनों पेड़ और बिजली के खम्बे उखड़ गए हैं, वहीं दर्जनों मकानों के कर्कट उड़ने से काफी क्षति हुई हैl अकौना गाँव निवासी निराला यादव, कुद्दूस अंसारी, इबरार अंसारी, विजय पासवान, वसीम अंसारी और दीपक पासवान आदि ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कुछ मिनट बाद करीब दस -बीस सेकंड के लिए आए भयानक तूफान से अकौना गाँव में दर्जनों लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैंl दर्जनों पेड़ भी गिर गए हैंl करीब आधा दर्जन बिजली खम्बे और तार गिरने से विधुत आपूर्ति बाधित हैl अकौना में बीच सड़क पर विशाल पेड़ और बिजली तार गिर जाने से बंकट टोले के लोगों को आने जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा हैl सुचना के अनुसार दीपक पासवान के घर के समीप विशाल पेड़ और कई बिजली खम्बे गिरने से लोगों को बेहद परेशानी हो रही हैl सियाराम पासवान के घर पर पेड़ गिरने से मकान को क्षति पहुंची हैl कुंती देवी ने बताया कि पेड़ गिरने से गाय व बकरियां दब गई थी जिसे किसी तरह निकाला गया हैl किशोरी यादव और मो अलीहसन अंसारी के मकान पर विशाल पेड़ गिर गया है जिससे मकान को क्षति पहुंची हैl कुद्दूस अंसारी, चाँद अंसारी, विजय पासवान, वसीम अंसारी, मो अल्तमश,शोभा देवी,वाहिद अंसारी और सना उल्लाह अंसारी आदि के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.मिडिल स्कूल अकौना के रसोईघर का कर्कट क्षतिग्रस्त हो गया हैl बंकट के कमलेश यादव, राजदेव यादव और पति यादव के घर में भी क्षति हुई हैंl कूड़ासिन,बनकट और अल्हुआचक में पेड़ व बिजली तार गिरने की खबर हैl ग्रामीणों का कहना है कि कई दुकानों के साइन बोर्ड उड़ गए हैं और क्षति पहुंची हैl ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जिन लोगों को क्षति पहुंची है उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए l इधर शेरघाटी के चट्टी मोहल्ला में भी तूफान से काफी क्षति होने की खबर है l
