Saturday, October 24, 2026
HomeBihar*तेजस्वी यादव का दावा - मेरी कप्तानी में क्रिकेट खेल चुके हैं...

*तेजस्वी यादव का दावा – मेरी कप्तानी में क्रिकेट खेल चुके हैं विराट कोहली*

PK ने कसा तंज, बोले – लालू यादव के लड़के हैं यही तेजस्वी यादव की पहचान है, क्रिकेट खेलने गए तो पानी ढोते थे

पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर कटाक्ष किया जिसमें वे कह रहे हैं कि वे एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं और उनकी कप्तानी में दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली खेल चुके हैं। प्रशांत किशोर ने कहा, तेजस्वी नौवीं कक्षा में फेल हो गए और जब वे क्रिकेट खेलने गए तो वहां पानी ढोते थे। तेजस्वी यादव की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की असली पहचान क्या है? सिर्फ इसलिए कि वे लालू यादव के बेटे हैं, लोग उन्हें जानते हैं और इसी वजह से वे RJD के नेता भी हैं और इसी वजह से उन्हें बिहार का उप-मुख्यमंत्री बनाया गया।

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के काम की भी आलोचना करते हुए कहा कि तेजस्वी को प्रशांत किशोर की चुनौती है कि वह जीडीपी को परिभाषित कर दे। उनका किसी महत्वपूर्ण मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है। तेजस्वी और आरजेडी की राजनीति सिर्फ जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर चुनाव जीतना है।

Most Popular

error: Content is protected !!