Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedदखिनगाँव निवासी समाजसेवी चंद्रशेखर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ...

दखिनगाँव निवासी समाजसेवी चंद्रशेखर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

वज़ीरगंज।वज़ीरगंज प्रखंड के दखिनगाँव निवासी सह समाजसेवी चंद्रशेखर सिंह के निधन पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दाखिनगाँव स्थित आवास पर उनके पुत्र रुपेश कुमार उर्फ़ बिंदु के देखरेख में किया गया |श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित प्रबुद्धजनों, प्रतिनिधियों एवं परिवारजनों ने दिवगंत स्व चंद्रशेखर सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं इनके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यो को याद किया गया |इस मौके पर वज़ीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता सह पुर्व विधायक प्रत्याशी डॉ शशि शेखर सिंह, मुख्य वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमर शंकर उर्फ़ काका जी, वार्ड पार्षद दिलीप कुमार सहित लक्ष्मी कुमारी, सरस्वती कुमारी, बेबी कुमारी, रेखा कुमारी, ऋतू सिंह, सोनी कुमारी, छोटी कुमारी आदि मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!